झुंझुनूं | राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला के तबादला आदेश पर रोक लगा दी है। इसके बाद उम्मेद सिंह महला ने शुक्रवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पद पर कार्यग्रहण कर लिया। दरअसल 3 अगस्त को एडीईओ उम्मेद सिंह महला को शिक्षा निदेशालय ने एपीओ कर दिया था। उसके अगले ही दिन उनका पाली तबादला किया गया। इस पर उम्मेद सिंह महला ने राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण में अपील दायर की। गुरुवार को न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीईओ महला के तबादला आदेश पर रोक लगा दी। इसके बाद शुक्रवार को एडीईओ उम्मेद महला ने एडीईओ पद पर ज्वॉइन किया।